जीवन मंत्र डेस्क. जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी करने वाली विद्या को अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी कहा जाता है। इस सप्ताह यानी 3 से 9 फरवरी तक कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करना पड़ सकती है, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए ये सप्ताह 3 से 9 फरवरी तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
घर-परिवार में रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यवसाय के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है। इस समय वाद-विवाद से बचें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की संभावनाएं हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
पुराने समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और सफलता मिलेगी। व्यवसाय में बढ़ोतरी के योग हैं। यात्रा हो सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
पुराने समय से अटका हुआ पैसा इस सप्ताह मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। लाभ के योग बनेंगे। धन लाभ मिल सकता है। इस समय विवादों से बचें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
यात्राएं सुखद रहेंगी। शत्रुओं पर काबू पाएंगे। योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करेंगे तो सकारात्मक फल मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है। परिवार के बड़े लोगों के सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। अज्ञात भय दूर होगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाह में आ रही बाधाओं का निराकरण हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
जीवनसाथी के सहयोग से परेशानियों का समाधान कर पाएंगे। पैसों से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। धैर्य से काम लें। आय में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेना पड़ सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
इस सप्ताह कार्यों में आ रही बाधाओं की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संपत्ति की खरीदते समय सावधानी रखें। पुरानी बीमारी इस सप्ताह फिर से उभर सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Qonbd
0 comments: