जीवन मंत्र डेस्क. हिंदू कैलेंडर के अनुसार 3 से 9 फरवरी के बीच माघ माह की नवमी से पूर्णिमा तक 7 दिन रहेंगे। इसी सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए एकादशी और भीष्म एवं तिल द्वादशी व्रत किया जाएगा। इसके अगले दिन भगवान शिव की पूजा का दिन रहेगा। यानी प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इसके बाद 9 फरवरी को माघ मास की पूर्णिमा रहेगी। माघी पूर्णिमा पर्व पर तीर्थ स्नान और दान किए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 10 फरवरी फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा।
3 से 9 फरवरी का पंचांग
3 फरवरी, सोमवार - माघ शुक्ल नवमी, महानंदा नवमी
5 फरवरी, बुधवार- माघ शुक्ल एकादशी, जया एकादशी
6 फरवरी, गुरुवार - माघ शुक्ल द्वादशी, भीष्म द्वादशी
7 फरवरी, शुक्रवार - माघ शुक्ल त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
9 फरवरी, रविवार - माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती
अन्य महत्वपूर्ण दिन औरजयंती
4 फरवरी, मंगलवार - विश्व कैंसर दिवस, संत भाकरे जयंती
6 फरवरी, गुरुवार - कवि प्रदीप जयंती7 फरवरी, शुक्रवार - प्रभु नित्यानंद जयंती
8 फरवरी, शनिवार - रामचरण प्रभु जयंती
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31fVans
0 comments: