Thursday, February 13, 2020

पर्वतारोही अरुणिमा की बहन व बहनोई ने 14 माह के बच्चे के साथ विधानसभा के बाहर खुदकुशी का किया प्रयास

लखनऊ. योगी सरकार के बजट सत्र की शुरुआत से पहले गुरुवार की दोपहर राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के बाहर दंपती ने 14 माह के बच्चे के साथ खुदकुशी करने का प्रयास किया। दंपती ने जैसे ही अपने ऊपर केरोसिन डाला, नजारा देखकर पुलिस हरकत में आ गई। जवानों ने दंपती को हिरासत में ले लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित शख्स ने खुद को पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का बहनोई बताया है। अरुणिमा के पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई को आड़े हाथों लिया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछड के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

सरोजनीनगर निवासी पीड़ित ओमप्रकाश व लक्ष्मी ने गुरुवार की दोपहर विधानसभा के बाहर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस वालों ने दोनों ने पकड़ लिया। ओम प्रकाश ने बताया कि, अरणिमा सिन्हा उसकी पत्नी लक्ष्मी की सगी बहन है। अरुणिमा की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में वह 50 फीसदी शेयर होल्डर है। 25 जनवरी को विवाद के बाद अरुणिमा के पति गौरव ने हमला कराया। जिसकी तहरीर सरोजनी नगर थाने में दी गई। लेकिन आज तक मामला दर्ज नहीं किया गया। तब से मैं व मेरी पत्नी लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसआई दिनकर के द्वारा मामले को टरकाया जा रहा है।

ओमप्रकाश ने कहा- मेरी तहरीर पर मामला दर्ज किया जाए, लेकिन सरोजनी नगर थाने के द्वारा मामले की जांच न की जाए। जब कोई व्यक्ति बहुत ताकतवर होता है और पीड़ित उससे न लड़ पाए तो दो रास्ते होते हैं। या तो कानून का सहारा लिया जाए या खुदकुशी कर ली जाए। जब पुलिस प्रशासन ने नहीं सुनी तो मैंने खुदकुशी करने का निर्णय लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खुदकुशी करने से पहले पीड़ित को पुलिस ने पकड़ा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38j9m1P

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: