बांदा. बुंदेलखंड विकास बोर्ड की ओर से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए आए एक वैज्ञानिक का शुक्रवार सुबह बांदा शहर के होटल में शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील करते हुए साक्ष्य जुटाया है। मौके से शराब की खाली बोतलें और दो गिलास पाए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर आरबी राय बांदा शहर के होटल एसएस रेजीडेंसी के कमरे संख्या-207 में मृत पाए गए हैं। वे मौजूदा समय में बरेली में पत्नी के साथ रहते थे। वे वेटनरी रिसर्च सेंटर अंडमान निकोबार के डायरेक्टर रहे हैं। फिलहाल रिटायर हो चुके थे। उनके इंजीनियर दो बेटे विदेश में रहते हैं। डॉ. राय को बुंदेलखंड़ विकास बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेना था।
बांदा जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस यहां वैज्ञानिक को मृत अवस्था में लायी थी। उनकी मौत संभवतः दिल का दौरा पड़ने से उच्च रक्तचाप के कारण हुई होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित कर लिया गया है, उनके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36MXN2k

0 comments: