Wednesday, January 8, 2020

वकील शिशिर की अगले माह थी सगाई, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले-अवैध धंधे का विरोध करना पड़ा भारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात वकील शिशिर त्रिपाठी को बेरहमी से पीटा गया, उसके बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना से साथी वकीलों में आक्रोश है। वहीं, बूढ़े पिता का रो-रोककर बुरा हाल है। उनका कहना है कि, आलमबाग के मवैया क्षेत्र में बीते पांच सालों से स्मैक व गांजे का कारोबार हो रहा है। इस अवैध धंधे के विरोध की कीमत बेटे को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी है। शिशिर की फरवरी माह में सगाई होनी थी। वहीं, हत्याकांड का मुख्य आरोपी विनायक दो माह पहले जेल से छूटकर आया था।

वहीं, मृतक वकील के बड़े भाई का आरोप है कि, घटना से पहले इंस्पेक्टर को भाई (शिशिर) ने फोन किया तब भी वह आए नहीं। परिजनों ने इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पर पूरे मामले में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस हत्याकांड से आक्रोशित वकील स्वास्थ्य भवन चौराहे और मर्चुरी में प्रदर्शन कर रहे हैं।

फरवरी में थी सगाई
मृतक वकील शिशिर त्रिपाठी की फरवरी में सगाई होनी थी। जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी। पिता गोपी चंद त्रिपाठी का कहना है मेरा बेटा गलत काम का विरोध कर रहा था, जिसको लेकर उसे कई बार धमकियां भी मिलीं। पुलिस को शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विनायक ठाकुर दो महीने जेल छूटकर आया
वकील के साथियों का कहना वारदात में शामिल विनायक ठाकुर दो महीने पहले जेल से छूटकर कर आया है। बिना लाइसेंस के पिस्टल की फोटो फेसबुक पर डालकर धमकी दे रहा है।

पचास से पांच सौ रूपए में बिकती है गांजा-स्मैक की पुड़िया
मृतक के परिजनों का कहना लखनऊ के मैवैया समेत कई इलाके में गांजा और स्मैक की पुड़िया बिकती है। अक्सर शिशिर इन सबकी शिकायत और इन पर कार्रवाई की मांग करता रहता था। उनका है कि, जिन लोगों ने हत्या की, वह राजधानी के अवैध काम में पूरी तरह शामिल हैं और उनको शिशिर का रोकना टोकना सही नहीं लगता था।


अभी एक आरोपी गिरफ्तार
कृष्णानगर इलाके के दामोदरनगर निवासी 32 वर्षीय शिशिर त्रिपाठी की सोमवार रात घर के पास ही बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी विनायक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वकील शिशिर। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PQXec

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: