आगरा. केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को देर शाम एसडीएम ने जमानत दे दी। कन्नन को आगरा पुलिस ने शनिवार शाम को अलीगढ़ जाते वक्त रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया गया था। पूर्व आईएएस अधिकारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चल रहे धरने में शामिल होने आगरा से होते हुए अलीगढ़ जा रहे थे।
पुलिस ने कन्नन गोपीनाथन और उनके एक साथी को सैंया टोल प्लाजा से हिरासत में लिया। कन्नन गोपीनाथन केरल काडर के आईएएस अधिकारी थे। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के विरोध में कन्नन ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था और अब वह नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में था प्रस्तावित कार्यक्रम
एएमयू में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। यहां नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 15 दिसंबर को हुई हिंसा के बाद से छात्राएं धरने पर बैठी हुई हैं। अलीगढ़ खुफिया विभाग से आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व आईएएस अधिकारी गोपीनाथन धरने को संबोधित करने के लिए अलीगढ़ जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MVpi1G

0 comments: