गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का निर्देश भी दिया। यूपी के कई जिलों से लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे हुए थे।मुख्यमंत्री को खुद अपने बीच में पाकर लोगों के अंदर समस्या के समाधान की उम्मीद भी जगी। लोगों ने कहा कि उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण हो जाएगा।
प्रदेश के कई जिलों से फरियाद रविवार सुबह हीगोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी समस्या से अवगत कराया। सीएम योगी ने सबकी फरियाद सुन अधिकारियों को पीड़ितों की समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए। कुशीनगर से आए रामदेव ने बताया कि वे 40 साल से शिक्षक हैं। लेकिन उनका वेतन नहीं मिल पा रहा है।इस कारण वह उनका परिवार पूरी तरह से भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उम्मीद है उनके हस्तक्षेप के बाद उनका वेतन जारी किया जाएगा।
मुरादाबाद से आए लल्लू सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और वीडियो किसी भी निधि का पैसा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इसके अलावा शौचालय भी नहीं बन पा रहा है। इसलिए मैं यहां पर जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर आए हैं।
गोरखपुर के असुरन चौक से आए विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को ₹55 लाख जमीन और 10 लाख रुपए रजिस्ट्री के लिए दिए थे। लेकिन उसने न जमीन दिया और न ही पैसे वापस कर रहा है। इसलिए वे अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के पास आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35oBZs3

0 comments: