वाराणसी. महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर यहां के एक युवा ने एक ऐसा गैजेट बना डाला जिसे यूज करना बेहद आसान है। बनारस के युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने महिलाओं और युवतियों के लिए खास तरह का डिवाइस लिपस्टिक गन तैयार की है, जो युवतियों और महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक भी सिखाएगी।
लिपस्टिक बनाने वाले श्याम चौरसिया का कहना है कि उन्होंने वूमेन सेफ्टी लिपस्टिक गन तैयार की है। इस लिपस्टिक की खास बात ये है कि लिपस्टिक के अंदर ही एक गन है। यही नहीं इसके साथ ही इससे 112 नंबर को कॉल भी कर सकते हैं। ये विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है।
श्याम कहते हैं कि अगर लड़कियां किसी प्रॉब्लम में हैं तो उन्हें सिर्फ एक बटन दबाना है और 112 को समय रहते कॉल जाएगा। पुलिस तुरंत उन्हें सुरक्षा दे सकेगी। उन्होंने बताया कि इसकी आवाज इतनी तेज है कि 1 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी जा सकती है।
लिपिस्टिक गन की खासियत
ये लिपस्टिक गन चार्जेबल है और यह डिवाइस पूरी तरीके से मोबाइल से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट होती है। इस लिपस्टिक में एक ही बटन है। जिससे फायर भी होगा और 112 को कॉल भी चला जाएगा। श्याम कहते हैं कि इस लिपस्टिक को बनाने में तकरीबन 1 महीने लगा और इसको बनाने में 500 से 600 रुपए लगते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2t03efw

0 comments: