प्रचलित प्रसंग के अनुसार एक दिन गोस्वामी तुलसीदास से उनके एक भक्त ने पूछा कि कभी-कभी मन भक्ति करने का नहीं करता है, लेकिन फिर भी मंत्र जाप करने बैठ जाते हैं, क्या ऐसी भक्ति का भी कोई फल मिलता है?
गोस्वामी तुलसीदास ने कहा कि-
तुलसी मेरे राम को, रीझ भजो या खीज। भौम पड़ा जामे सभी, उल्टा सीधा बीज॥
इस चौपाई में तुलसीदास कहते हैं कि भूमि में जब बीज बोए जाते हैं तो ये नहीं देखा जाता कि बीज उल्टे पड़े हैं या सीधे, लेकिन समय आने पर सभी बीज अंकुरित होते हैं और सभी उल्टे-सीधे बीजों फसल तैयार हो जाती है। ठीक इसी तरह भगवान का ध्यान करने का फल जरूर मिलता है।
- पूजा-पाठ में मंत्र जाप और ध्यान करने से मन होता है शांत
शांत मन और सकारात्मकता के साथ किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। जीवन में सुख बना रहता है और भगवान की कृपा से हर समस्या दूर हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37rdyvY

0 comments: