नोएडा. जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जमीनों का मुआवजाबढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों और पुलिस के बीच सोमवार को झड़प हो गई। गुस्साए किसानों ने कई वाहनों में तोड़फोड कर दिया। इस दौरान किसानों को नियंत्रित करने में जुटींएसडीएम गुंजा सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा।
दरअसल, जिला प्रशासन की टीम जेवर इंटरनेशनल एयर पोर्ट के निर्माण के लिए रोही गांव मेंजमीन का अधिग्रहण करने गई थी।वहांधरने पर बैठे ग्रामीणों को पुलिस ने उठाने की कोशिश की तो वे भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस पथराव में एसडीएम गुंजा सिंह भी घायल हुईहैं, जिन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैकड़ों किसानों ने कई गाड़ियों में की तोड़फोड़
घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ अधिगृहीत जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही पुलिस बलों ने धरने पर बैठे किसानों को उठाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद सैकड़ों किसान भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।
धरने पर बैठे किसानों ने पथराव के दौरान जमकर नारेबाजी भी। बताया जा रहा है कि उग्र किसानों ने पथराव के दौरान आधा दर्जन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा, पथराव में वह बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर सवार हो कर पुलिस के जवान कब्जा हटवाने के लिए गए थे।
नोएडा के जिलाधिकारी बी एन सिंह ने बताया कि अभी तक वहां सात जमीनों का अधिग्रहण हुआ है। पिछले सात महीनों के दौरान इस तरह की एक भी घटना सामने नहीं आयी थी। इसलिए मुझे ऐसा लग रहा था कि किसान अपनी इच्छा से ही अपने जमीनें दे रहे हैं। यह मामला एक अपवाद की तरह है। पुलिस अपना काम करेगी।
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला
जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण के लिए रोही गांव की जमीन भी अधिग्रहित हुई है। बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर काफी समय से किसान यहां पर धरने पर बैठे हैं और मुआवजा बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROzIlg

0 comments: