Monday, January 6, 2020

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी पर बोला हमला, कहा- न्यायिक जांच से क्यों भाग रही है सरकार

बांदा. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने मंगलवार को कहा कि नागरिकता कानून के दौरान हुए प्रदर्शन के दौरान 23 से अधिक लोग मारे गए लेकिन सरकार इन मामलों की न्यायिक जांच से क्यों भाग रही है। सरकार को सभी मामलों की जांच करानी चाहिए।

लल्लू मंगलवार को बांदा पहुंचे थे। यहां वह वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व विधायक रामेश्वर के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर संवेदना व्यक्त की। विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद पूर्व विधायक रामेश्वर की मौत हो गई थी।

लल्लू ने कहा कि प्रदेश में हुई हिंसा में 23 से अधिक लोग पुलिस की गोली का शिकार हुए थे। इस दौरान150 से अधिक लोगों को जेल में बंद किया गया। सरकार पूरे मामले की न्यायिक जांच से क्यों भाग रही है। सरकार, प्रियंका गांधी लोगों के दुख दर्द में शामिल हो रही हैं तो सरकार को तकलीफ क्यों हो रही है।

जेएनयू मामले को लकर उन्होंने कहा कि देश के गरीब,आदिवासी और दलित आज अपने अधिकार से वंचित हैं और सरकार दूसरे देश के लोगों को लाकर यहां बसाने का काम कर रही है। सरकार का चेहरा उजागर हो गया। केंद्र की मोदी सरकार अपने गुंडों से हॉस्टल में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पिटवा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zDqWe

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: