Monday, January 6, 2020

18 दिन बाद रिटायर्ड आईपीएस दारापुरी व कांग्रेस नेत्री सदफ जफर रिहा, हिंसा भड़काने के मामले में गए थे जेल

लखनऊ. नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में बीते 19 दिसंबर को लखनऊ में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार रिटायर्ड आईपीएस व सामाजिक कार्यकर्ता एसआर दारापुरी व कांग्रेस नेत्री व एक्ट्रेस सदफ जफर को मंगलवार को जेल से रिहा किया गया। रिहाई होते ही दारापुरी व सदफ ने योगी सरकार व पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दारापुरी ने कहा- जब हिंसा हुई थी, तब मैं घर में नजरबंद था। इसके बाद मुझे गिरफ्तार किया गया। खाना नहीं दिया गया। मुझे ठंड लगने पर कंबल भी नहीं दिया गया। वहीं, सदफ ने कहा- योगीजी की बदौलत जेल जाने व पिटने का डर अब दूर हो गया है। जब तक यह अमानवीय कानून वापस नहीं लिया जाता है, तब तक मैं जोरदार विरोध जारी रखूंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेल से रिहाई होने पर समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qu5IeS

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: