Monday, January 6, 2020

ताजमहल परिसर नो ड्रोन जोन; पुलिस ने पर्यटकों को जागरुक करने के लिए पोस्टर लगवाए

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रशासन बाहर से आने वाले पर्यटकों को लेकर सतर्क हो गया है। बाहरी पर्यटकों केड्रोन कैमरे से ताजमहलकी फोटो लिए जाने कीशिकायतों के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। दरअसल, ताज आने वाले पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पहले की एक एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि ताजममहल परिसर में ड्रोन कैमरे को लेकर जाना मना है।

ये भी पढ़े

एसपी सिटी रोहन प्रमोद ने बताया कि लोगों को इस बात के लिए जागरुक करने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। ताजमहल परिसर को नो ड्रोन जोन घोषित किया जा चुका है। हमें शिकायतें मिलीं थीं कि पयर्टकों द्वारा ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है,इसको लेकर यह कदम उठाया गया है।

रूस के सैलानियों ने उड़ाया था ड्रोन कैमरा

दरअसल, ताजमहल परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरे लेकर जाने की शिकायतें पुलिस के पास पहले भी आती रही हैं। कुछ दिनों पहले भीताज सुरक्षा पुलिस के कैंप के पास रूस से आए पांच सैलानियों के दल ने ड्रोन कैमरा उड़ाया था। पुलिस ने कैमरा कब्जे में ले लिया था, पांचों को पर्यटन थाने ले जाया गया था। वहां उन्हें दो घंटे बिठाए रखने के बाद माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।पुलिस ने इनसे पूछताछ के हवाले से बताया थाकि रूस में सेंट पीटसबर्ग के रहने वाले ये लोग ऊपर से ताज का फोटो लेना चाहते थे। इनका कहना था कि इससे पहले कई स्मारकों पर गए हैं, वहां ड्रोन कैमरे से फोटो लिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में प्रशासन ने ताजमहल परिसर में ड्रोन नहीं उड़ाए जाने के पोस्टर लगवाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LENkv

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: