गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा मुरादनगर इलाके में नेशनल हाईवे-58 पर हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कुछ मजदूर रविवार रात मुरादनगर की तरफ जा रहे थे, लेकिन नेशनल हाइवे-58 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा रात ढाई बजे हुआ। इस हादसे में मेरठ के सरधना थाना इलाके के पोहली गांव निवासी दुर्गेश (24), प्रवेश (24), अमित (25), कृष्ण (26) और सहारनपुर जिले के बालपुर निवासी चंद्र (50) की मौत हो गई। जबकि, राहुल और जोनी घायल हैं।
घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे। पुलिस इस बात पता लगा रही है कि, ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QSGhTz

0 comments: