Saturday, January 18, 2020

अपने शौक और आवश्यकताएं पूरी करने का दिन रहेगा रविवार, धैर्य से काम लें

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 19 जनवरी का दिन मेष राशि के लिए लाभदायक रह सकता है। ये लोग रविवार को अपने शौक पूरे कर सकते हैं। वृष राशि के लोग अपनी आवश्यकताएं पूरी करने में व्यस्त रहेंगे। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए रविवार, 19 जनवरी का दिन कैसा रह सकता है...
  • मेष - Queen of Pentacles
आज आपके लिए अपने शौक पूरे करने का दिन है। आज आप वो काम करेंगे जिसमें आपको दिली सुकून मिल सके। जैसे लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। ये आपको अधिक रचनात्मक बनाएंगी। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।
करियर - आज काम में मन कम लगेगा। फोकस की कमी के कारण आपमें भरपूर कौशल होते हुए भी आपको अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव - प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। उनसे किसी छोटी सी बात पर झगडा न करें, कुछ बातों को अनदेखा किया करें।
हेल्थ - आपको अपनी बीमारियों से बाहर निकलने के लिए अपनी मानसिक स्थिति को सुदृढ़ करनी होगी।
  • वृष - Five of Swords
आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने का है। आपको सितारों के फेवर के साथ ही कई तरह के संसाधन भी मिलेंगे। सही समय पर आपके पास आपकी जरूरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी।
करियर - कार्यक्षेत्र में आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के आसार हैं। इस अवसर को जाने न दें।
लव - प्रियजनों से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे आज पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ - व्यायाम आरम्भ करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
  • मिथुन - Wheel of Fortune
आज का दिन आपके लिए कुछ अनपेक्षित परिस्थितियों के बनने वाला हो सकता है। कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपको अपने खिलाफ लग सकता है, लेकिन धैर्य के साथ काम लें। परिस्थितियों पर अपनी नजर रखें और उन पर गंभीरता से विचार करेंगे तो हानि से बच सकते हैं। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ सकारात्मक मिल जाएगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
करियर - दफ्तर में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएंगे तो आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।
लव - आज संबंधों में शांति के साथ बात करने का दिन है। अविवाहितों को आज कोई खास व्यक्ति मिल सकता है।
हेल्थ - मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। घरेलू इलाज से लाभ होगा।
  • कर्क - The Chariot
आज परिस्थितियों से समझौता करके आगे बढ़ने में ही आपकी भलाई है। कुछ चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं, या आप कुछ चीजों को अपने फेवर में लाने की कोशिश में अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े।
करियर - आज ऑफिस या कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बना तनाव खत्म हो सकता है। चीजें थोड़ी बेहतर होंगी।
लव - यदि किसी ने आपको हर्ट किया है, ऐसे व्यक्ति को आज माफ करके आगे बढ़ने का समय है।
हेल्थ - किसी पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं। अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें।
  • सिंह - The Hierophant
आज आप खुद में कुछ अच्छी ऊर्जा को महसूस करेंगे। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। किसी भी परिस्थिति में खुद के हितों को अनदेखा ना करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
करियर - अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
लव - आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।
हेल्थ -पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाए रखें। इससे लाभ होगा।
  • कन्या - The Fool
आज का दिन तनाव और दबाव में आकर कुछ गलतियां हो जाने का है। आप दूसरों के प्रभाव में आकर कोई फैसला ना लें। ये आपके खिलाफ भी जा सकता है। जहां तक हो सके, जरूरी फैसलों को आज टाल दें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
करियर - कार्यक्षेत्र में आज बॉस या सहकर्मियों की बातों से अधिक प्रभावित न हों नहीं तो इससे आपकी कार्यकुशलता में कमी आ सकती है जिससे आपका नुकसान हो सकता है।
लव - रिश्तों में अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
हेल्थ - आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ऊर्जा महसूस करेंगे।
  • तुला - Justice
आज का दिन आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देने वाला हो सकता है। आज कुछ पुराने रिश्तों का पटाक्षेप हो सकता है, साथ ही कुछ नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नजरिए से देखने की जरूरत है।
करियर - बॉस से प्रशंसा मिलेगी। जल्द ही उन्नति होगी। यदि नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है।
लव - विवाह की बात आगे बढ़ेगी। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों के बीच भी अपने अस्तित्व की पहचान बनाना न छोड़ें।
हेल्थ - स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। किसी पुराने रोग से निजात जल्द ही मिलेगा।
  • वृश्चिक - The Sun
आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
करियर - धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
लव - अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। जल्द ही परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।
हेल्थ - किसी पुराने रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही उसका समाधान मिलेगा। किसी दूसरे डॉक्टर से सेकंड ओपिनियन लेने से न कतराएं।
  • धनु - Ace of Swords
आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।
करियर - किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। अपना आत्मविश्वास बनाएं रखें।
लव - जब तक रिश्तों में पारदर्शिता नहीं आएगी तब तक उनमे गहराई भी नहीं आएगी। रिश्ते में कोई कमी नहीं है, केवल अपनी सोच को बदलें।
हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने खानपान और व्यायाम के सतह कोई लापरवाही न करें।
  • मकर - Wheel of Fortune
आज का दिन किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
करियर - आज काम में मन नहीं लगेगा। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें।
लव - प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। परेशान होने की बजाय किसी अच्छे गुरु या काउंसलर से मिलें, इससे लाभ होगा।
हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि शारीरिक परेशानी हो रही है और डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आ रहा तो सात शनिवार सात अनाज का दान करें, इससे लाभ होगा।
  • कुंभ - Wheel of Fortune
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा, लेकिन अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
करियर - आपका कौशल और सफलता आपको बहुत आगे तक ले जाएगी। इसके लिए अपने आपको तैयार करें।
लव - आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ भविष्य में गहरा संबंध बन सकता है। आज विवाह सम्बन्धी बात बन सकती है।
हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं। अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। आज पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।
  • मीन - The World
आज अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर - किसी की बातों से बहुत प्रभावित न हों। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस पर अमल करें।
लव - प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। अपनी बात खुल कर कहने का प्रयास करें।
हेल्थ - यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो एक सेकंड ओपिनियन किसी दूसरे डॉक्टर से लें। लाभ होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunday rashifal, tarot rashifal, ravivar rashifal, 19 january rashifal in hindi, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tlfwiT

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: