आगरा. बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता- निर्देशक करण जौहर इन दिनों ब्रज की धरती पर अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन तलाशने में जुटे हुए हैं। ब्रज प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को करण जौहर ताज महल के दीदार के लिए पहुंच गए। यहां करीब एक घंटे तक रुक कर ताज का भ्रमण किया। ताज पर हर ऐंगल से उन्होंने अपने साथ आए प्रॉडक्शन हाउस के साथियों से तस्वीरें भी खूब खिंचवाईं।
इसके बाद वे सिकंदरा स्मारक के लिए रवाना हो गए। यहां स्मारक का भ्रमण करने के साथ उन्होंने फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन का अवलोकन भी किया। इस दौरान करण ने कहा कि ताज की खूबसूरती बेमिसाल है। यहां आना वाकई काफी शानदार अनुभव है।
शुक्रवारक को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन
गोवर्धन में कुसुम सरोवर, बांके बिहारी, इस्कॉन मंदिर आदि में दर्शन किया था। करण जौहार का ब्रज का यह दौरा यूं ही एक वेकेशन नहीं बल्कि फिल्म की लोकेशन के कारण है। इन दिनों करण आगरा और उसके आसपास फ़िल्म की शूटिंग को लोकेशन तलाश रहे हैं। इस फिल्म का क्या नाम होगा और इसमें सितारे कौन होंगे इस बाबत अभी करण कुछ साफ साफ नहीं बता रहे।
कई हिट फिल्में दे चुके हैं करण जौहर
कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी शानदार फिल्में अपने धर्मा प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनाने वाले करण जौहर इन दिनों आगरा में हैं। अपने प्रवास के पहले दिन गुरुवार को फतेहपुर सीकरी गए थे। यहां शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर सजदा करने के बाद उन्होंने अन्य स्मारकों का अवलोकन किया। इसके बाद शुक्रवार को कान्हा की नगरी का भ्रमण करने वे पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39VJkCV

0 comments: