Saturday, January 11, 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा- जिन्ना की तरह ही नफरत फैला रहे राहुल और प्रियंका गांधी

ललितपुर. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा नगारिकता कानून बिल पर भ्रम फैलाकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जिन्ना की तरह नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस, सपा के लोग एवं वामपंथी भारत के मुसलमानों को गुमराह कर जो जहर बो रहे हैं उसको हम भाजपाई पी लेंगे लेकिन देश को गुमराह नहीं होने देंगे।

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में तुवन मन्दिर प्रांगण में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के हैसियत से भाग लेने पहुंचीं थीं। उमा भारती ने कहा कि नागरिका संशोधन बिल नागरिकता छीनने का बिल नहीं, नागरिकता देने का बिल है। इस बिल के बारे में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और देश में बटवारे के हालात पैदा कर दिए।

उन्होंने कहा कि 1947 में जो हालात देश में जिन्ना ने पैदा कर दिये थे। बस अन्तर इतना है कि यह समय 1947 नहीं है, यह वर्ष 2019 है। उस समय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे, इस समय नरेन्द्र मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान बना था, उस समय यह तय हो गया था कि भारत में किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। भारत ने कहा था कि सर्वधर्म राष्ट्र का निर्माण करेंगे। सब जानते हैं कि अब भारत का भौगोलिक बटवारा नहीं हो सकता। इसलिए कांग्रेसी, सपाई व वामपंथी दल भावनात्मक के नाम पर बाटने का प्रयास कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ललितपुर में शुक्रवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत करती पूर्व सीएम उमा भारती


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FJaJdC

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: