जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 18 जनवरी 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन बहुत शानदार परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। वहीं, 5 राशियों को सामान्य नतीजों से ही संतोष करना होगा। कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। कुछ लोग नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ेंगे। मेष राशि वालों के लिए जोखिम से लाभ मिलने का है संकेत, वृष राशि वालों को कामों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह, मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा चिंता या तनाव भरा हो सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा और शानदार सफलता के साथ शुरू हो सकती है। आपके लिए आज बड़े धन लाभ के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे।
- वृषभ
आज आप कई काम एक साथ करने और उनके परिणामों के बारे में सोच सकते हैं। आप खुद को काफी मोटिवेटेड और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे लेकिन आज कामों की सफलता में आपको किस्मत का साथ कुछ कम मिलने की उम्मीद है। इस लिए आपको सलाह है कि कामों को बहुत ज्यादा ना फैलाएं। उतना ही काम करें, जितना व्यवहारिक रूप से आपकी क्षमता में हो। कुछ मामलों में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
- मिथुन
आज आपका मन काम से कुछ उचटा हुआ रह सकता है। आप अपने भीतर एक बेचैनी सी महसूस कर सकते हैं। इस कारण रोजमर्रा के कुछ काम प्रभावित भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव में हैं या परेशान चल रहे हैं तो आप संबंधित लोगों से इस बारे में बात कर पाएंगे। आपको समस्याओं का समाधान मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपको काफी धैर्य रखना होगा।
- कर्क
आज का दिन आपके लिए कई नए अनुभवों से गुजरने वाला साबित हो सकता है। आपको अपनी योग्यता के सही मापदंडों पर खरा उतरना होगा। परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें। आज दिन काफी कुछ आपकी सोच के विपरित रह सकता है। अगर आप किसी मामले में अपने लिए कोई फैसला लेना चाहते हैं तो उसे आज टाल दें।
- सिंह
आज का दिन आपके लिए काफी उम्मीदों से भरा हुआ हो सकता है। आप अपने करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। कुछ नया होने की शुरुआत हो सकती है। आप पूरे दिन आसानी से चलने वाले मूड में रहेंगे। दिनचर्या ठीक रहेगी और आप वित्तीय परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए तेजी से प्रयास करेंगे।
- कन्या
आज आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन करना होगा। अत्यधिक निराशाजनक बातें या अत्यधिक अपेक्षाएं दोनों ही आपके लिए परेशानी वाली बात हो सकती है। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। यदि उचित उपयोग किया जाए तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा आकर्षक साबित होगी। दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं।
- तुला
जो लोग लंबे समय से किसी काम में लगे हैं, किसी प्रोजेक्ट पर बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं। उनके लिए आज का दिन मेहनत के बेहतरीन परिणामों की उम्मीद करने का है। आज आपके लिए हर तरह से फेवर वाला दिन है। आपके आसपास के लोग भी आपके साथ आज काफी आत्मीयता और सहजता से पेश आएंगे। सफलता की ओर कार्ड्स का संकेत है।
- वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अपने जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कोई फैसला लेने का हो सकता है। इन फैसलों का असर आपके भविष्य पर लंबे समय तक रहेगा। बाहरी लोग आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।
- धनु
आज आपको अपने करियर के साथ ही जीवन के लक्ष्य के प्रति भी गंभीरता से सोचना होगा। आज आपको कुछ नए आइडियाज भी मिल सकते हैं, जो आपके काम को काफी आसान कर देंगे। काम से जल्दी फुरसत मिल सकती है। आज अपने लिए खुशियों भरे दिन की उम्मीद करें और आप इसे बहुत आनंददायक दिन मानेंगे। कुछ चीजें आपके लिए पूरी तरह फेवरेबल हो सकती हैं। इसका आपको लाभ मिलेगा।
- मकर
आज आपके सोचने की क्षमता और चीजों को अलग नजरिए से देखने की आदत आपको कुछ नई दिशा दे सकती है। आप अपने काम को आसानी से पूरा करेंगे। किसी बड़े धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। यात्रा के योग की ओर कार्ड्स संकेत कर रहे हैं। एक मिशन या कार्य आज दूसरों को कड़ी मेहनत की तरह लग सकता है लेकिन यह आपके लिए सुखद चुनौतीपूर्ण संभावना होगी।
- कुंभ
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव और काम के बड़े दबाव वाला हो सकता है। आप खुद को किसी दोराहे पर खड़ा महसूस कर सकते हैं या खुद को दुविधा में फंसा पा सकते हैं। परिस्थितियों का सामना धैर्य के साथ करें। आपके लिए अपनी इमेज सुधारने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ मामलों में दिन आपके लिए फेवर का है। सिंगल या अविवाहितों के लिए दिन कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है।
- मीन
आज आपके लिए समय पारिवारिक माहौल में रहने का है। घर के बड़े और बच्चे दोनों ही आपसे समय की मांग कर सकते हैं। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बहुत बेहतर तरीके से निभाएंगे। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TyC7CY

0 comments: