Monday, January 27, 2020

साथ चलने से मना किया तो प्रेमी ने पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला को उसके प्रेमी ने सोमवार देर शाम पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशी नगला का है। पुलिस का कहना है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और 3-4 दिन पहले ही वो अपने प्रेमी को छोड़कर फिर वापिस आ गई। जिसके बाद महिला को उसका प्रेमी अपने साथ लेने आया। महिला ने जब जाने से इंकार किया तो सड़क पर ही उसकी पत्नी पर उसके प्रेमी विनोद ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया।

यूपी 112 की टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया

वही महिला को ज़िंदा जलाने की सूचना मिलते ही मौके पर यूपी 112 और सुभाषनगर पुलिस पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का चेहरा जल चुका है। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं।

सीओ सिटी सीमा यादव का कहना है की एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार है। उनका कहना है की जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूरे मामले की जानकारी देतीं सीओ सिटी सीमा यादव


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aH1vwy

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: