जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 5 जनवरी का मूलांक 5 और भाग्यांक 1 है। दिन अंक 1, 4 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 1, 4 की अंक 5 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 5 जनवरी का दिन...
प्रशासनिक पद के लिए साक्षात्कार दे चुके अभ्यर्थियों को शुभ सूचना मिल सकती है। पद या दायित्व में वृद्धि हो सकती है। पीठ का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- अपने इष्ट देव को देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
दालों व तिलहन के कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। महिला मुखिया वाले संस्थान प्रगति कर सकते हैं। कंधों में दर्द रह सकता है।
क्या करें- जल में चावल डाल कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
किसी बकाया बड़े काम के पूरे होने से लंबे समय से आ रही चिंता दूर हो सकती है। यात्रा संभव है। हड्डी में दर्द रह सकता है।
क्या करें- शनि चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
ओर्थोपेडिक सर्जनों के लिए समय भाग्योदयकारी रह सकता है। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए उत्साहवर्धक बात हो सकती है। पीठ में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
पौधों की नर्सरी वालों के लिए दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हरी सब्जियों के व्यापारी लाभ कमा सकते हैं। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- गायों को हरा चारा डलवाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
बेकरी और कंफेक्शनरी आयटम्स के कारोबारी अधिक अनुकूलता में रह सकते हैं। कोशिश कीजिए कि धन-प्रबंधन गड़बड़ाए नहीं। खानपान में असावधानी भारी पड़ सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
पेंटरों-चित्रकारों के लिए समय उपलब्धिदायक रह सकता है। साहित्यकारों को सम्मान मिल सकता है। मानसिक असमंजस की स्थिति के शिकार हो सकते हैं।
क्या करें- शिवलिंग पर सफेद माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
ग्रेनाइट के कारोबारियों को झटका लग सकता है। जूतों के व्यापारी लाभ पा सकते हैं। हीन वृत्ति के लोगों की संगत से बचें।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
जमीन बेचना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। व्यापार के लिए विदेश से मशीनरी खरीदना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। पुरानी चोट फिर से सिर उठा सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37xGHoW
SHARE THIS
0 comments: