Sunday, January 19, 2020

पारिवारिक विवादों से बचने का दिन है सोमवार, किसी की व्यवहार दुखी कर सकता है

जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 20 जनवरी का मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है। दिन अंक 2, 7, मासांक 1 है और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 1 की अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 2 व अंक 7 में विरोधी युति है और अंक 1 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 20 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
बेटी पढ़ाई या जॉब के सिलसिले में दूर जा सकती है। परिजनों की आवश्यकताओं की ओर पर्याप्त ध्यान दें। अपच की शिकायत रह सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 2
पारिवारिक विवाद को बढ़ने न दें। लोगों के विवाद में पंचायती करने में न पड़ें। गैस की शिकायत कष्ट दे सकती है।
क्या करें- गायों को घी, चीनी डाल कर रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 3
महिला पुलिस अधिकारियों के लिए समय उन्नतिकारक है। कोशिश करें कि सबके साथ व्यवहार सौहार्दपूर्ण हो। सामाजिक भागीदारी कर सकते हैं।
क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 4
लोगों को लेकर टिप्पणी करते समय पर्याप्त सावधानी बरतें। निकट के लोगों का व्यवहार दुखदायक रह सकता है। अनवश्यक चिंताओं से बचें।
क्या करें- शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 5
घर से काम करने वाली महिला प्रोफेशनल के लिए समय संभलकर चलने का है। जीवनसाथी का व्यवहार दुखी कर सकता है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- अपने पितर को पारंपरिक पारिवारिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 6
साझेदारी में चल रहा काम लाभ दे सकता है। नया काम करना चाहते हैं तो महिला के नाम से करें। सर्दी-जुकाम का खास ध्यान रखें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 7
महिला मुखिया वाले घर में सुखद व समारोह वाला वातावरण रह सकता है। निकट के मित्र के साथ संबंध अंतरंगता का रूप ले सकता है। पानी पर्याप्त रूप से पिएं।
क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 8
विवाद की प्रॉपर्टी से दूर रहें। किसी के मामले में गवाही या गारंटी देने से बचें। पीठ में खिंचाव कष्ट दे सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के चमेली का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 9
इच्छित काम होता देख कर मन प्रसन्न रह सकता है। निकट के लोगों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रह सकता है। खानपान की ओर पर्याप्त ध्यान दें।
क्या करें- जल में चंदन मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 january Monday rashifal, ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, somwar ka rashifal, horoscope, numerology


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38oVpPI

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: