Sunday, January 19, 2020

योगी ने कहा- विपक्ष दुशासन की भूमिका में है, भ्रम फैलाकर देश का चीरहरण करने का काम कर रहा

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रविवार को सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा किमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष दुशासन की भूमिका में है। वह झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर देश का चीरहरण करने जैसा काम कर रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में गोरखपुर में हुई रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार तरीके से हमला बोला।सीएए के समर्थन में रविवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेद मैदान में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों की क्षेत्रीय रैली हुई।

मौन रहने की बजाए सबको मुखर होकर आगे आना होगा - योगी

योगी ने कहा कि अब मौन रहने से काम नहीं चलेगा। सबको मुखर होकर सामने आना होगा। एक-एक व्यक्ति को बताना होगा कि नए कानून पर विपक्ष की भूमिका गैर जिम्मेदाराना है। दुष्प्रचार करके दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

खचाखच भरे मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वामपंथ का एक सिद्धांत झूठ है। वे एक झूठ को 100 बार बोलते हैं ताकि उसे सच मान लिया जाए। इस चक्कर में जनता ने वामपंथियों को दफन कर दिया। इसके बावजूद कांग्रेस और सपा के समझ में नहीं आ रहा।

यह कानून कांग्रे का पाप है - योगी

आदित्यनाथ कहा कि यह कानून कांग्रेस का पाप है, जिसका परिमार्जन उसे खुद करना चाहिए था लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को जहां प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए तो वहां वह लोगों को गुमराह कर रही है।

योगी ने कहा कि दरअसल कांग्रेस सपा के साथ मिलकर वामपंथ की उस सिद्धांत पर कार्य करने का प्रयास कर रही है, जिसमें यह कहा जाता है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह सच हो जाता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगों के बीच जाएं और नागरिकता कानून से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोरखपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते सीएम योगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30xwUwX

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: