Monday, January 6, 2020

नौकरी के मामले में मंगलवार को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, सम्मान मिल सकता है

जीवन मंत्र डेस्क। मंगलवार, 7 जनवरी का मूलांक 7 और भाग्यांक 3 है। दिन अंक 9 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 3 की अंक 7 के साथ मित्र युति और अंक 8 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 8 की अंक 1 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 7, 9 के साथ मित्र युति बन रही है और अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति है और अंक 7 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 7 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
आसपास का वातावरण अनुकूलता लिए हो सकता है। नौकरी के लिए आवेदन कर रखा है तो अनुकूल समाचार मिल सकता है। मानसिक अवरोधों से छुटकारा मिल सकता है।
क्या करें- अपने कुलदेवता के पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 2
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। सगाईशुदा युवतियों के लिए खुशखबरी वाला मामला रह सकता है। सर्दी-जुकाम और एलर्जी से संबंधित सावधानी रखें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 3
लोगों से विशेष प्रशंसा मिल सकती है। सम्मान मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रह सकता है।
क्या करें- जल में चंदन डालकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 4
इस अंक की महिलाओं के लिए दिन विशेष उपलब्धि वाला रह सकता है। आईटी पर्यवेक्षकों को उपयुक्त अवसर मिल सकता है। कमर का दर्द रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 5
कपड़ा निर्माताओं के लिए समय मेहरबान रह सकता है। यात्रा फलीभूत हो सकती है। जोड़ों का दर्द रह सकता है।
क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 6
ऊन का कारोबार लाभ दे सकता है। महिला एंकर्स के लिए उन्नति का मार्ग खुल सकता है। सुस्ती रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 7
प्रेस (प्रिंट मीडिया) के रिपोर्टरों के लिए समय उपलब्धि वाला रह सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए हठ करेंगे तो हानि हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव दुखी कर सकता है।
क्या करें- गणेशजी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 8
अपने स्टाफ में फेरबदल करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। कोशिश करें कि आपके किसी भी कदम से किसी का भी बुरा न हो। जांघों में दर्द या खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- चींटियों को शकर डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 9
राजनीतिक बीट कवर करने वाले पत्रकारों की झोली में खास बात आ सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से संबंध प्रगाढ़ हो सकता है। अपनी वाणी में आवेश न आने दें।
क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday rashifal, 7 january rashifal, numerology, aaj ka rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35xEKrn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: