इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार रात कनौज में हुए बस हादसे में मारे गए यात्रियों के लिए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।
सैफई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार में कन्नौज में बनवाये गए फायर स्टेशन का काम सरकार ने काम न रुकवाया होता तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं। सरकार अगर दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहती तो यह बस नहीं जलती।
अखिलेश ने जेएनयू प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि जेएनयू में घायल छात्र-छात्राओं के मुकदमें नही लिखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहेगी तब तक मुकदमा नहीं लिखा जाएगा।
यह है मामला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात ट्रक से टक्कर के बादएसी बस आग लग गई। हादसे में 20 लोगों के जिंदा जलने की आंशका है। पुलिस के मुताबिक, बस में करीब 43 यात्री सवार थे। बचाए गए 25 में से 23 अस्पताल में भर्ती हैं। बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NfvJgc

0 comments: