Sunday, January 5, 2020

प्रियंका गांधी ने महिला शिक्षा और सुरक्षा को लेकर बोला हमला, कहा- प्राथमिक मुद्दों को छोड़कर फूट डालने में व्यस्त है सरकार

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिला शिक्षा और सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कानपुर में हुई घटना को लेकर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। प्रियंका वाड्रा ने पढ़ाई छूटने से छात्रा के खुदकशी करने की घटना को टैग करते हुए कहा कि सरकार प्राथमिक मुद्दों को छोड़कर फूट डालने का काम कर रही है।

प्रियंका ने अपने टि्वट में कहा है किराजनीति का मक़सद जनता के विषयों को प्राथमिकता देने का है। शिक्षा, रोजगार, किसानों की मदद...लेकिन ये गैरज़िम्मेदार सरकार सिर्फ फूट फैलाने में व्यस्त रहती है।

दरअसल, कानपुर के बर्रा में शनिवार को 18 वर्षीय महिमा ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली थी। उसके पिता बंसल रिक्शा चलाते हैं और मां घरों में बर्तन धोने का काम करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से हाईस्कूल के बाद पिता ने पढ़ाई छुड़वा दी थी, जबकि महिमा आगे पढऩा चाहती थी।

वह दो बहनों सोनी और शिवानी में सबसे छोटी थी। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसने आखिरी बार अपने जीजा के फोन पर बात की थी। पुलिस ने आर्थिक तंगी की वजह से हाईस्कूल के बाद आगे पढ़ाई न कर पाने की वजह से उसके आत्महत्या करने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2STpK4c

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: