Sunday, January 5, 2020

उधार में 100 रुपए की पी चाय, दिव्यांग दुकानदार ने कहा- हिसाब चुकता करो तो दबंग ने पीटा

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में चाय की कीमत मांगने पर दबंग ने दिव्यांग दुकानदार को बेरहमी से पीट दिया। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। आसपास के लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड पर दिव्यांग जाहिद चाय की दुकान चलाता है। इस व्यवसाय से ही जाहिद अपने घर का पेट पालता है। आरोप है कि, अकबर नाम के युवक ने रविवार को चाय पी। इसके बाद जब जाहिद ने रुपए मांगे तो वह उससे भिड़ गया। लात घूंसों से जाहिद की पिटाई की और मौके से फरार हो गया। जाहिद ने कहा- अकबर अब तक सौ रुपए की चाय पी चुका है। उधारी भी चुकता नहीं किया है।

जाहिद ने कांधला थाने पहुंचकर आरोपी अकबर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ कैराना प्रदीप कुमार ने कहा- जाहिद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित जाहिद की तहरीर पर मामला दर्ज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T4ZxQv

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: