Tuesday, January 28, 2020

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- अदनान सामी को पद्मश्री, तो पाकिस्तान में ज्यादती के शिकार मुसलमानों को पनाह क्यों नहीं?

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पाकिस्तान मूल के गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता और पद्मश्री से सम्मानित करने का तीखा विरोध किया है। मायावती ने कहा है कि जब अदनान सामी को पद्मश्री सम्मान दिया जा सकता है तो फिर जुल्म ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दी जा रही है?

मायावती ने टि्वट कर कहा, ''पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहाँ के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? अतः केन्द्र सीएए पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।''

केंद्र सरकार नेपद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है

केंद्र सरकार ने साल 2020 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इनमें बॉलीवुड की 6 बड़ी हस्तियों नाम शामिल है। कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर,सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बसपा की मुखिया मायावती और पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vtBwIZ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: