वाराणसी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा बताया है। कहा- सीएए के मुद्दे पर पीएम मोदी कह रहे हैं कि एनआरसी जैसी कोई बात नहीं है, वहीं अमित शाह कह रहे कि असम की तरह ही पूरे देश में लागू होगा। दोनों एक नम्बर के झूठे हैं। यूपी में चल रहे विकास कार्यों में गुजराती कम्पनियों को काम दिया गया है।
ओम प्रकाश राजभर सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- भारत में रहने वालों से सबूत मांग कर अमन चैन बर्बाद किया जा रहा है। जब चुनाव लड़ रहे थे, तब तो कोई सबूत नहीं मांगे। किसी को धर्म के आधार पर बांटने का हक नहीं है। 15 करोड़ लोग घुमंतू जाति के लोग है, वह कहां से प्रमाण पत्र देंगे?
राजभर ने कहा- देश मे उपद्रवी पार्टी के नाम से भाजपा जानी जा रही है। जेएनयू में एबीवीपी ने नकाब पहन कर माहौल बिगाड़ा। कांग्रेस की सरकार में प्याज महंगा दिख रहा था। आज 60 रूपए किलो है, तो नहीं दिख रहा है।आरबीआई गवर्नर गुजराती, ईडी चीफ गुजराती, पीएम गुजराती, गृह मंत्री गुजराती, बड़े ठेके गुजराती, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष अमित शाह के बेटे को बनाया गया।
राजभर ने दावा किया कि, 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा चुनाव लड़ेगा। जिसमें बाबू सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह चौहान, बाबू रामपाल, रामधनी बिंद, देवेंद्र निषाद सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 403 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। 2022 में यूपी में भाजपा को नया मोर्चा टक्कर देगा। ये मोर्चा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर कई अन्य पार्टियां भाजपा टक्कर देगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367lWzf

0 comments: