लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भाजपा समेतकांग्रेस औरअन्य दलों पर हमला बोला है। मायावती ने शनिवार को ट्वीट पर कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की अन्य पार्टियों की तरह दोहरा मापदंड नहीं अपनाती है। मायावती ने कांग्रेस पर राजस्थान में बच्चों की मौत पर कोई कारगर कदम न उठाने पर भी निशाना साधा।
मायावती ने एक के बाद एक चारट्वीट किए।कहा-''बहुजन समाज पार्टी किसी भी मामले में कांग्रेस, भाजपाऔरअन्य पार्टियों की तरह दोहरा मापदण्ड अपनाकर घटिया राजनीति नहीं करती है। जिसके कारण ही आज पूरे देश में हर तरफ किसी ना किसी मामले को लेकर हिंसा, तनाव व अशांति आदि व्याप्त है।''
मायावती ने कहा कि ऐसे माहौल में भी अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस पार्टी भी अपने आपको बदलने को तैयार नहीं है, जिसका ताजा उदाहरण कांग्रेसी शासित राजस्थान के कोटा अस्पताल में वहां पर सरकारी लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में मासूम बच्चों की हुई मौत का मामला है।
कन्नौज की घटना पर दुख जताया
बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि कन्नौज में कल रात बस व ट्रक की भीषण भिडंत में बीस से अधिक यात्रियों की मौत अति-दुखद है। उत्तर प्रदेश सरकार पीडि़त परिवार वालों की तुरंत समुचित सहायता करें व घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NvT1i7

0 comments: