महोबा. शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रमाकांत सचान का शुक्रवार सुबह परिसर स्थित आवास में फांसी के फंदे पर शव लटकता पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मणलाल पाटीदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, कई सालों से महोबा में तैनात दरोगा का ट्रांसफर प्रयागराज हो गया था। जिसके कारण वह तनाव में थे। अप्रैल 2020 में ही वह रिटायर होने वाले थे।
एसपी मणिलाल पाटीदार ने पूरे मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि, कोतवाली स्थित आवास में दरोगा का शव फंदे पर लटकता मिला है। इनके पास कोतवाली मालखाने का चार्ज था। परिवार को सूचित किया जा चुका है। परिजनों के आने के बाद मामले की स्थिति और भी स्प्ष्ट होगी।
उन्होंने बताया कि, शहर कोतवाली में कई वर्षों से तैनात उपनिरीक्षक रमाकांत सचान का तबादला महोबा से प्रयागराज हो गया था। रमाकांत को अप्रैल वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होना था। ऐसे में उनका ट्रांसफर कुछ दिनों पहले प्रयागराज कर दिया गया था। मृतक का परिवार मौजूदा समय में कानपुर देहात में रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZKGHiG
https://ift.tt/2SNjJWJ

0 comments: