Thursday, January 2, 2020

सीआरपीएफ के जवान ने रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी, महाराष्ट्र का रहने वाला था


मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सीआरपीएफ की 16वीं अल्फा बटालियन के एक जवान ने शुक्रवार सुबह अपनी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीआरपीएफ व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जवान महाराष्ट्र का रहने वाला था। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
पुणे, महाराष्ट्र के रहने वाले संतोष देवराम की तैनाती मथुरा में पवन हंस हेलिपैड के पास स्थित सीआरपीएफ की 16 वीं अल्फा बटालियन में थी। शुक्रवार सुबह वह संतरी ड्यूटी पर था। इसी दौरान उसने खुद की रायफल से गोली मारकर जान दे दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे जवानों ने देखा कि, संतोष खून से लथपथ पड़ा था।
सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि, खुदकुशी की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पंचनामा व पोस्टमार्टम की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, सीआरपीएफ के अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। संतोष ने आत्महत्या क्यों की, यह कारण तो अभी अज्ञात है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीआरपीएफ जवान संतोष। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36lmpik
https://ift.tt/2tppGi5

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: