नई दिल्ली (हेमंत अत्री). यूपी की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए राजधानी लखनऊ में घर की तलाश पूरी हो गई है। वे जल्दी ही लखनऊ यात्राओं के दौरान हजरतगंज में 23/2, गोखले मार्ग स्थित इंदिरा गांधी की दिवंगत मामी शीला कौल के घर पर रहने जाएंगी। प्रियंका के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।
कौल के इस घर की मरम्मत और साज-सज्जा का काम पूरा हो गया है। यहां नेहरू जी द्वारा लगाया गया पौधा भी मौजूद है। इस घर में बापू भी कई बार आए थे। स्थायी घर न होने से प्रियंका को लखनऊ के होटलों में ही रुकना पड़ता था। आने वाले दिनों में यूपी में प्रियंका की सियासी गतिविधियां बढ़ने जा रही हैं। वे इन्हें लखनऊ से ही संचालित करने वाली हैं। अभी तक लखनऊ में छोटे प्रवासों के कारण विरोधी उन पर निशाना साधते थे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बरसों मांग पूरी हो जाएगी। वहीं प्रियंका भी ग्राउंड जीरो से प्रदेश की सियासत की नब्ज पढ़ सकेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GaWXkc

0 comments: