Saturday, January 4, 2020

सोमवार और एकादशी का योग 6 जनवरी को, विष्णुजी के साथ ही करें शिवजी की विशेष पूजा

जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 6 जनवरी को विष्णुजी और शिवजी की पूजा एक साथ करने का शुभ योग बन रहा है। सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत और पूजा की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सोमवार शिवजी की विशेष पूजा का दिन है। सोमवार और एकादशी के योग में विष्णुजी के साथ ही शिवजी की भी कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन श्रीहरि के लिए व्रत-उपवास करें और शिवलिंग का पूजन करें। जानिए शिव पूजा की सरल टिप्स...
  • एकादशी पर रोज सुबह जल्दी उठें। स्नान करते समय तीर्थों का, सभी नदियों का ध्यान करें। नहाने के बाद किसी शिव मंदिर जाएं या घर के मंदिर में ही शिव पूजा की व्यवस्था करें। सुबह शिवलिंग या शिव मूर्ति को पवित्र जल स्नान कराएं।
  • शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। मंत्र ऊँ नम: शिवाय, ऊँ महेश्वराय नम:, ऊँ शंकराय नम:, ऊँ रुद्राय नम: आदि मंत्रों का जाप करें। चंदन, फूल, प्रसाद चढ़ाएं। धूप और दीप जलाएं। शिवजी को बिल्वपत्र, धतूरा, चावल अर्पित करें।
  • भगवान को प्रसाद के रूप में फल या दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। पूजन के बाद धूप, दीप, कर्पूर से आरती करें। शिवजी का ध्यान करते हुए आधी परिक्रमा करें। भक्तों को प्रसाद वितरित करें। ये पूजा की सामान्य विधि है। इस विधि से ब्राह्मण की मदद के बिना भी शिव पूजा कर सकते हैं।
  • धूप-दीप जलाकर शिव मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें और इसके लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें।
शिव मंत्र- शान्ताकारं शिखरशयनं नीलकण्ठं सुरेशं। विश्वाधारं स्फटिकसदृशं शुभ्रवर्णं शुभाङ्गम्।।
गौरीकान्तं त्रितयनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं। वन्दे शम्भुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

इस मंत्र के साथ ही शिवजी के इन मंत्रों का भी जाप किया जा सकता है...

  • ऊँ नमो महादेवाय, ऊँ नम: शूलपाणये, ऊँ नमो महेशाय, ऊँ नमो हराय, ऊँ नम: शिवाय, ऊँ नम: पशुपतये, ऊँ नम: पिनाकिने
  • पूजा के बाद भगवान से क्षमा प्रार्थना करें। स्वयं और परिवार की सुख और मंगल की कामना करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Monday and Ekadashi shubh yoga on 6 January 6, worship Lord Shiva with Vishnu, pujan vidhi, shiv puja vidhi, ekadashi pujan vidhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37AJKwu

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: