Wednesday, January 15, 2020

मायावती के 64वें जन्मदिवस पर कटा 64 किलो का केक, जिसके हाथ में जितना आया, उतना लूटकर खाया

इटावा. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान मायावती ने भले ही केक न काटा हो, लेकिन इटावा में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यहां जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं केक कटते ही उसे लूटने की होड़ मच गई। कार्यकर्ता व तमाम बच्चे केक पर टूट पड़े और महज एक मिनटके भीतर लूट लिया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

दरअसल, इटावा में प्रदर्शनी पंडाल में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। यहां करीब पांच हजार भीड़ जुटी थी। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर 64 किलो केक का इंतजाम किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ-कानपुर मंडल के जोनल प्रभारी चिन्तामणि पहुंचे थे। यहां जब गाना शुरू हुआ तो जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और मंच पर ही ठुमके लगाने लगे। मौजूद बच्चों और महिलाओं ने डांस किया।

इसके बाद केक काटा गया। जिस पर अचानक ही भीड़ टूट पड़ी। जिसके हाथों में जितना आया, वह लूटकर ले गया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं के कपड़े भी खराब हो गए। अफरा तफरी मचने से मंच पर रखी कुर्सियां व मेज उलट-पलट गए। अनुशासन के लिए लगे वालंटियर्स को बल प्रयोग करना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंच पर डांस करते बसपा कार्यकर्ता।
केक लूटते बच्चे व बसपाई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tinSaI

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: