आजमगढ़. जिले के मेहनाजपुर इलाके में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश पंकज सिंह घायल हो गया। वहीं उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी फरार होने में कामयाब हो गये। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में शामिल शातिर अपराधी पंकज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से किसी लूट की वारदाता को अंजाम देने के लिए मेहनाजपुर की तरफ जा रहा है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो वे बेला गांव के समीप बदमाशों ने पुलिस टीम फायरिंग शुरू कर दिया।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश पंकज सिंह गैंग का सरगना है। वह गाजीपुर और आजमगढ़ में अपने साथियों के साथ लगाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आजमगढ़ जिले में तीन लूट की घटनाओं में भी शामिल रहा है। एसपी के मुताबिक इसके अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई है।
25 हजार का इनामी लूटेरा रविवार कोपकड़ा गया
वहीं दूसरी घटना में पुलिस ने रविवार सुबह25 हजार केइनामी लूटेरा बदमाश विनोद राजभर को उसके एक साथी बंसी उर्फ विपिन के साथ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।घायल विनोद राजभर पर आजमगढ़, जौनपुर व गाजीपुर सहित अन्य जिलों में लूट के लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक,बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एसएचओ के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली लगी और वहबाल-बाल बच गए।पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट के रुपए और लूट की बाइक बरामद किया। आजमगढ़ के तरवा थाना अंतर्गत जियापुर मोड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30eW43m

0 comments: