Thursday, January 9, 2020

माघ मास 11 जनवरी से, इस महीने आएंगे मकर संक्रांति और वसंत पंचमी जैसे त्योहार

जीवन मंत्र डेस्क. हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना माघ है। इस महीने के देवता श्रीकृष्ण माने जाते हैं। इस महीने में स्नान और दान करने का बहुत महत्व है।माघ में ही सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसलिए इसी महीने से देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। इस महीने में वसंत ऋतु के आने और पर्व एवं तीज-त्योहारों की शुरुआत होने से इसे पवित्र माना जाता है। माघ महीने की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है जो कि 9 फरवरी तक रहेगा। इन दिनों में भारत के कई राज्यों के महत्वपूर्ण तीज और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में पड़ने वाले तीज-त्योहारों से पुण्य और मोक्ष प्राप्त हो जाता है।

माघ मास में पड़ने वाले तीज-त्योहार

  1. सकट चौथ - 13 जनवरी को
  2. लोहड़ी - 14 जनवरी को
  3. मकर संक्रांति और पोंगल - 15 जनवरी को
  4. माघ बिहू - 16 जनवरी को
  5. षटतिला एकादशी - 20 जनवरी को
  6. मौनी अमावस्या, माघी अमावस्या - 24 जनवरी को
  7. वसंतपंचमी - 29 जनवरी को
  8. नर्मदा जयंती - 1 फरवरी को
  9. भीष्म अष्टमी - 2 फरवरी को
  10. जया एकादशी - 5 फरवरी को
  11. माघी पूर्णिमा और संत रविदास जयंती - 9 फरवरी को मनाई जाएगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Magh Maas From 11 January Festivals And Teej Tyohar Of Magh Maas this Month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2t0Ygiz

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: