Saturday, May 30, 2020

प्रेमी से होटल में मिलने आई महिला के साथ होटल मालिक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी से होटल में मिलने आई महिला के साथ होटल मालिक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में अपने प्रेमी से होटल में मिलने आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि होटल मालिक ने उसे अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद मारपीट भी की। वारदात में होटल के दो कर्मचारी भी शामिल थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटल मालिक पर दुष्कर्म, मारपीट व दो अन्य के खिलाफ साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कर लिया। एसीपी शकुंतला यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी के साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी तलाश की जा रही है।
अलवर निवासी 27 वर्षीय महिला 29 मई की रात को अपने प्रेमी के साथ मिलने के लिए बिलासपुर आई थी। यहां प्रेमी के दोस्त जितेंद्र के ओयो होटल पर गए। महिला का आरोप है कि जब उसका प्रेमी गाड़ी पार्किंग में लगाने गया तो होटल मालिक जितेंद्र ने उसे अकेला पाकर जबरन उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान होटल के कर्मचारी रेवाड़ी निवासी राहुल व कृष्ण भी मौजूद थे। जब तक उसका प्रेमी आता आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार शाम को महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

किशोरी से दो युवकों ने की छेड़छाड़
सोहना कस्बे के रायपुर गांव में दुकान पर सामान लेने गई 17 वर्षीय किशोरी से दो लड़कों ने छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए। किशोरी के दादा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अल्ताफ व फरीद के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dicqxz
कारपोरेशन बैंक का एटीएम तोड़ा, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

कारपोरेशन बैंक का एटीएम तोड़ा, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

बल्लभगढ़ की मोहना रोड पर यादव डेयरी के पास स्थित कारपोरेशन बैंक का एटीएम बदमाशों ने ईंट मारकर तोड़ दिया। जब तक मकान मालिक का बेटा नीचे उतरकर आता आरोपी फरार हो गए। तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बैंक के ब्रांच मैनेजर मुकेश अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बैंक का एटीएम मोहना रोड पर स्थित है।

शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे कुछ लोग एटीएम में घुसे और उस पर ईंट मारकर तोड़ने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर पहली मंजिल पर रहने वाले मकान मालिक का बेटा जब तक नीचे आकर देखता आरोपी फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eAx4JH
कोरोना जांच के लिए लैब का पता, रेट ये सूचनाएं पोर्टल से मिल जाएंगी

कोरोना जांच के लिए लैब का पता, रेट ये सूचनाएं पोर्टल से मिल जाएंगी

कोरोना से बचाव और पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए किए गए प्रबंधों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अरोड़ा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति को कहां जाकर टेस्ट करवाना है तथा प्राइवेट लैब कौन-कौन सी हैं और उनके क्या चार्जेज हैं। ये सब सूचनाएं पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके अलावा जिस भी व्यक्ति की जांच में संक्रमण पाया जाता है उसे फोन या संदेश के माध्यम से तुरंत अलग-थलग रहने के निर्देश दिए जाएं। जिससे वह और लोगों में संक्रमण न फैला सके।

इसके अलावा जिन व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं आते हैं उन्हें अपने घर में अगर जगह है तो वहां सामूहिक तौर पर अलग से बनाए गए स्थान पर अथवा वह किसी होटल आदि में रहना चाहता है तो उसकी सुविधा की जाए तथा इन सभी के रेट भी निर्धारित किए जाएं।ऐसे सभी व्यक्तियों की देखरेख लगातार की जाए और उसके लिए अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई जाए। प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी संक्रमित व्यक्तियों के इलाज की सुविधा देनी चाहिए और इस तरह के रोगियों के लिए आयुष्मान भारत के रेट के हिसाब से सरकार पैसा देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36W9fcR
जिले में टिड्डी दल के संभावित खतरे को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू

जिले में टिड्डी दल के संभावित खतरे को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू

पलवल जिले में टिड्डी दल के संभावित खतरे से फसलों व मानव जीवन के बचाव के लिए डीसी नरेश नरवाल ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। उन्होंने धारा-144 के तहत आदेश जारी करते हुए उपकृषि निदेशक को पेस्टीसाइड के प्रबंध करने के साथ ही मैन-मैटीरियल-मशीन के मांग अनुरूप आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिले के प्रगतिशील किसानों के वाट्सएप ग्रुप बनाने, पेस्टीसाइड की गुणवत्ता की जांच के लिए नियमित सैंपलिंग करने सहित टिड्डी दल से बचाव के लिए अन्य आवश्यक कार्यों को करते हुए नियमित रूप से एक्शन टेकन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhsH0l
शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद के ताजूपुर गांव में शराब का ठेका खोलने के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि गांव की सीमा में शराब का ठेका खुलने से बच्चों और बड़ों पर गलत असर पड़ेगा। इसलिए ठेका को गांव की सीमा से बाहर खोला जाए। इस दौरान महिलाओं ने उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त एसपीएस चौहान को ज्ञापन सौंपकर ठेका बंद कराने की मांग की। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी पत्र लिखा है। ताजूपुर निवासी डॉ. अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब का ठेका खोला जा रहा है। इसके लिए एक बड़ा कंटेनर गांव में रखा गया है।

महिलाओं ने जब ठेकेदार से इसे खोलने की अनुमति के बारे में पूछा तो उसने कहा कि गांव के सरपंच संजीव ने अनुमति दी है। सरपंच से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने उनसे कोई अनुमति नहीं ली। इससे महिलाओं का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के बावजूद जब कोई पुलिस अधिकारी व आबकारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो वह सेक्टर-12 स्थित आबकारी कार्यालय पहुंच गईं। यहां उपआबकारी आयुक्त एसपीएस चौहान को ज्ञापन सौंपकर ठेका हटाने की मांग की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि ठेका अवैध नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TUTiy7
नौकरी जाने के डर से युवक ने नहर में कूदकर दी जान

नौकरी जाने के डर से युवक ने नहर में कूदकर दी जान

केएन काटजू मार्ग इलाके में नौकरी जाने के डर से एक युवक ने जान दे दी। वह तनाव में आकर नहर में कूद गय। उसका शव नहर से बरामद हो गया है, जिसकी पहचान शुभम मित्तल (26) के रूप में हुई । शुभम के घरवालों का आरोप है कि घटना वाले दिन उसकी कंपनी के अधिकारियों ने कॉल कर दुबारा ज्वाइन नहीं करने के लिए कहा था। पुलिस शुभम का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल चैक कर रही है। पुलिस ने बताया शुभम रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में रहता था। पिछले तीन-चार साल से फरीदाबाद स्थित एक आईटी फर्म में शुभम नौकरी क रहा था।

लॉकडाउन से पहले उसकी मां की तबीयत बिगड़ी तो वह छुट्टी पर चला गया। बाद में उसकी दूसरी कंपनी में नौकरी लग गई। उसने पहली कंपनी से इस्तीफा देने की पेशकश की। लेकिन उसे कंपनी ने नहीं छोडा। इस वजह से शुभम ने दूसरी कंपनी से मिले नौकरी के ऑफर को ठुकरा दिया। लॉकडाउन खुलने पर उसे वापस अपनी नौकरी पर जाना था। लेकिन शुभम को कंपनी में दुबारा से ज्वाइन नहीं कराया गया। पुलिस को जांच के दौरान इसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRPoK1
विशेषज्ञों की राय: बारिश में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण, नमी में तीव्र होते हैं वायरस

विशेषज्ञों की राय: बारिश में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण, नमी में तीव्र होते हैं वायरस

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एपलाइड फिजिक्स लेबोरेटरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक जेर्ड इवांस कहते हैं कि अभी यह पता नहीं कि सीमित बारिश का असर वायरस पर क्या होगा। हालांकि, अधिकांश विशेषज्ञ यह मानते हैं कि बारिश में नमी के कारण वायरस तीव्र हो जाता है, जिससे बारिश में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि, वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ, मेडिसिन और एपिडिमियोलॉजी के प्रोफेसर जेर्ड बेटेन कहते हैं कि बारिश कोरोनावायरस को डायल्यूट (घोलकर कमजोर कर देना) कर सकती है। जिस तरह धूल बारिश के पानी में घुलकर बह जाती है, ठीक वैसे ही यह कोरोनावायरस भी बह सकता है। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश साबुन के पानी की तरह सतह को डिसइंफेक्ट करने में सक्षम नहीं है।

बारिश और कोरोना से जुड़े दो अहम सवाल

क्या बारिश से वायरस साफ नहीं हो सकते हैं?

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के मुताबिक, ऐसे मामले भी आए हैं जिनमें 17 दिनों के बाद भी सतह पर कोरोना वायरस पाया गया है। ऐसे में फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि बारिश से किसी सतह, मैदान या कुर्सी पर लगा वायरस साफ हो जाएगा। इसलिए बारिश में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

क्या बारिश से कोरोनावायरस धीमा भी नहीं पड़ेगा?
यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर की एपिडिमियोलॉजी डिपार्टमेंट की संस्थापक और वैज्ञानिक जेनिफर होर्ने के मुताबिक, बारिश का पानी वायरस की सफाई नहीं कर सकता है। इससे वायरस फैलने-पनपने की रफ्तार भी धीमी नहीं होगी। यह उसी तरह है कि हाथ पानी से धोएंगे तो वायरस नहीं मरेगा, साबुन लगाना पड़ेगा।

भारतीय विशेषज्ञ भी बोले- वायरस की सक्रियता बढ़ेगी

ये तीन तथ्य जो बताते हैं कि बारिश में सावधानी बढ़ानी पड़ेगी

  • वायरस देर तक रहता है: एम्स के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजय राय का कहना है कि बारिश और कोरोना पर अध्ययन नहीं हुआ है। लेकिन, वायरस की सक्रियता में कमी नहीं बल्कि तीव्रता और बढ़ेगी। बारिश में तापमान और आद्रता किसी भी वायरस के फैलने और अधिक देर तक रहने में मददगार होती है।
  • जहां बारिश वहां भी मामले आए: आईसीएमआर की ओर से कोविड-19 के लिए बनाई गई रिसर्च और ऑपरेशन टीम के सदस्य को-एपिडेमोलॉजिस्ट प्रो.डॉ.नरेंद्र अरोड़ा कहते हैं कि बारिश में कोरोना कम होगा इसकी संभावना नहीं है। इंडोनेशिया और सिंगापुर में पूरे वर्ष बारिश होती है, लेकिन वहां लगातार मामले आ रहे हैं।
  • अस्पताल पर बोझ बढ़ेगा: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के डॉ.एसी धारीवाल कहते हैं कि बारिश के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, सामान्य फ्लू वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी, यह एक अलग परेशानी है। ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती होंगे तो संक्रमण का खतरा भी ज्यादा होगा।

(इनपुट: पवन कुमार)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर की एपिडिमियोलॉजी डिपार्टमेंट की संस्थापक और वैज्ञानिक जेनिफर होर्ने के मुताबिक, बारिश का पानी वायरस की सफाई नहीं कर सकता है। -प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ArQSQQ