Wednesday, April 8, 2020

आज 2 लोगों की जान गई; जम्मू में 69 साल की महिला और पंजाब में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा

कोरोना संकमण से देश में मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़रहा है। गुरुवार को दो लोगों की मौत हुई। जम्मू में 69 सालमहिला की जान चली गई। वहीं, पंजाब में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बुधवार को देश में 26 संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके साथ देश में इस बीमारी की वजह से अब तक 80 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारीइन आंकड़ों के साथदेश में मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 149 मौतों की पुष्टि की है।

बुधवार को सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई थीं

  • बुधवार कोमहाराष्ट्र में 16 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें 10 लोग पुणे से थे।अब तक प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • तमिलनाडु में 3 मरीजों की मौत हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश केआगरा और कर्नाटक के कलबुर्गी में भी एक-एक मौत हुई।
  • मध्यप्रदेश में 6 मरीजों ने दम तोड़ा। सभी इंदौर से थे। शहर में मरने की संख्या 21 हो गई है। वहीं, राज्य में इस बीमारी से अब तक 27लोग मारे जा चुके हैं।

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 80
मध्यप्रदेश 27
गुजरात 16
तेलंगाना 12
दिल्ली

09

पंजाब

09

पश्चिम बंगाल 07
राजस्थान 06
तमिलनाडु 08
कर्नाटक 05
आंध्र प्रदेश 04
उत्तर प्रदेश 04
जम्मू-कश्मीर

04

हिमाचल 02
हरियाणा 02
केरल 02
बिहार 01
चंडीगढ़ 01
ओडिशा 01
कुल 200


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today 2 people lost their lives; A 69-year-old woman died in Jammu and a 55-year-old man in Punjab


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/today-2-people-lost-their-lives-a-69-year-old-woman-died-in-jammu-and-a-55-year-old-man-in-punjab-127135857.html

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: