Tuesday, March 10, 2020

अखिलेश ने पिता मुलायम के साथ खेली फूलों की होली; शिवपाल अलग अपने कार्यकर्ताओं संग मना रहे पर्व

इटावा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे हैं। अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ आवास पर होली मना रहे हैं। उनके अलावा पूर्व सांसद तेज प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, प्रधान दर्शन सिंह भी लोगों से मिलकर होली खेल रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के पहुंचने की भी अटकले हैं। हालांकि, वे अपने स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ होली मना रहे हैं। यहां इस बात फूलों की होली का आयोजन किया गया है।

इससे पहले अखिलेश ने पिता मुलायम को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद दिया। उनके साथ पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव भी थीं। अखिलेश यादव के बच्चों ने भी होली खेली। इस दौरान शिवपाल यादव को छोड़कर पूरा परिवार एक साथ नजर आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिता मुलायम के साथ अखिलेश यादव।
आवास पर फूलों की होली का इंतजाम।
अखिलेश की पत्नी व बच्चों ने खेली होली।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TSTlcT

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: