Saturday, March 21, 2020

प्रशासन अलर्ट; सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सीएए को लेकर चल रहे धरने पर भी है पुलिस की कड़ी नजर

प्रयागराज. कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 मार्च रविवार को की गई जनता कर्फ्यू लगाने की अपील का असर व्यापक पैमाने पर चारों तरफ दिख रहा है। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके चौक, घंटाघर, जानसेनगंज, जीरोरोड, बैहराना, सिविल लाइंस जैसे इलाकों में रविवार सुबह से ही सन्नाटा पसर गया था। ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे। बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। दूसरी तरफ प्रशासन ने जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक तैयारी की है। वहीं सीएए व एनआरसी को लेकर खुल्दाबाद के रोशनबाग में चल रहे धरना प्रदर्शन को भी हटवाने की कोशिश की गई। हालांकि वहां से ज्यादातर महिलाएं जा चुकी है। बाकी लोगों को भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनता खुद इस अवेयरनेस के प्रति सजग है। इसलिए किसी को रोका टोका नहीं गया है। एहतियात के तौर पर जनपद के सभी पेट्रोल पंप, सरकारी एवं प्राइवेट आफिसें बंद की गई हैं। पेट्रोल पंपों पर स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन के वाहनों को पेट्रोल डीजल मिलेंगे। रोडवेज बसें और प्राइवेट बसों के आलवा टैपों टैक्सी के संचालन भी लगभग ठप रहेंगे। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रखी गई हैं।

हर तरफ है कोरोनावायरस की चर्चा
कोरोनावायरस का खौफ प्रयागराज में भी दिखने लगा है। यहां जो इसके बारे में जानता है और जो नहीं जानता सब की जुबा पर कोरोनावायरस है। चाय की दुकान से लेकर घर के अंदर तक बड़े बूढ़े सब कोरोना को लेकर ही चर्चा कर रहे हैं। इसके लिए सेनेटाईजर और मास्क की बिक्री भी बढ़ गई है। न चाहते हुए भी लोग मास्क लगाकर सडक़ों पर निकल रहे है और सेनेटाइजर को जेब में रख रहे हैं। जिनके पास सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था नहीं है वह साबुन और गमछे का सहारा ले रहे हैं।

शनिवार को ही कई इलाकों में दिखा सन्नाटा
भीड़भाड़ इलाकों में अपेक्षाकृत बहुत खाली हो गए। चौक, घंटाघर, सिविल लाइंस, कटरा, छोटा बघाड़ा, कर्नलगंज, दारागंज, अल्लापुर में आदि इलाकों में रहने वाले प्रतियोगी छात्र-छात्राएं ज्यादातर अपने गांव घर चले गए हैं। जो हैं भी वह खुद को कमरे के अंदर कैद कर लिए हैं। पिछले दो दिनों में चौक, जानसेनगंज, खुल्दाबाद, कोतवाली, इलाहाबाद जंक्शन आदि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सन्नाटा पसर गया है। भीड़ घटी ही नहीं एकदम कम हो गई है। हां किराने की दुकानों एवं फलों सब्जियों की दुकानों पर शाम को भीड़ जरूर दिखती है।

बढ़ गए खाद्य पदार्थों के दाम
पिछले हफ्ते जो आलू 12 से 14 रुपये किग्रा टमाटर 15 से 20 किग्रा था उनके दाम शनिवार को अचानक दो गुना हो गए। आलू के दाम 22 से 25 रुपएप्रति किलोग्राम हो गए। टमाटर 40 रुपए प्रति किग्रा, 25 रुपएकिलोग्राम बिकने वाला गेहूं का आटा 30 रुपए प्रति किलोग्राम,अरहल की दाल एवं चावल में भी पांच से दस रुपए प्रति किलोग्रामकी वृद्धि हो गई है। मास्क और सेनेटाइजर सबसे महंगे बिक रहे हैं। इसी प्रकार 40 से 50 रुपये किग्रा. बिकने वाला संतरा 80 से 100 रुपएप्रति किग्रा. केला 50 से अब 80 से 100 रुपए प्रति दर्जन, सेब 120 से 130 रुपएप्रति किग्रा. और अंगूर 100 रुपये किग्रा., सरसो का तेल 150 रुपएप्रति किग्रा. बिकने लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prayagraj Janata Curfew Coronavirus Live | Read Janata Curfew News In Uttar Pradesh Prayagraj Hospital BUS Railway Train Latest Today Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wrRFPX

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: