
जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 19 मार्च का मूलांक 1, भाग्यांक 8, दिन अंक 3, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 8 की अंक 1 के साथ विरोधी युति है और अंक 3 के साथ परस्पर मित्र युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 19 मार्च का दिन...
अंक 1- आप साहसी हैं, ये अच्छी बात है, लेकिन साहस में और मूर्खता में पर्याप्त अंतर को समझिए और अनावश्यक जोखिन न लें। पिता के साथ संबंध में तनाव से बचें। पैर में चोट लग सकती है, सावधानी रहें।
क्या करें- शनि मंत्र का जाप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 2- किसी पारिवारिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी निकट की महिला के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यर्थ की चिंताओं में घिरने से बचें।
क्या करें- हनुमानजी को मोटी बूंदी का लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 3- किसी मित्र का अच्छा सहयोग काम करने में मदद कर सकता है। सैटेलाइट चैनल्स से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। लेखकों के लिए नवीन अनुबंध संभव है।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4- संतान संबंधी चिंता रह सकती है। अगर पुत्री आपसे दूर है तो ये चिंता उससे संबंधित हो सकती है। यदि पुत्र के वैवाहिक जीवन में समस्या चल रही है तो ये और बढ़ सकती है। तनाव की अधिकता से बचें।
क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- कोई बड़ा काम करना चाहते हैं तो उस पर आज काम शुरू न करें। दूर की यात्रा करनी है तो कर सकते हैं। सरकारी सप्लाई के मध्यस्थों के लिए समय संभलकर काम करने है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 6- जिस परिणाम के लिए अब तक भाग रहे थे, वह अब मिल सकता है। अपनी खुशी में दूसरों को भी शामिल करें। पैसा व्यर्थ खर्च करने से बचें।
क्या करें- अपने इष्ट देव का विशेष पूजन करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 7- निजी जीवन सुखकारी रह सकता है। आईटी इंजीनियर्स के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपने आसपास की छोटी-छोटी दिखने वाली बातों पर खास ध्यान दें।
क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो बदल सकते हैं। काम में नया स्टाफ लेना चाहते हैं तो उसे तय भले ही करें, लेकिन उसे आज से शुरू न करें। सिर दर्द रह सकता है।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- पिछला निवेश अब लाभ दे सकता है। ऑटो गैरेज वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है। नई गाड़ी लेना चाहते हैं तो आज बुक करवा लें। पिता के संरक्षण में राजनीति करने वालों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7PaTf
0 comments: