लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस के 20 केस सामने आए हैं। इनमें आगरा के 8, लखनऊ व नोएडा में 5-5 व गाजियाबाद में दो मरीजों का टेस्ट पॉजिटिव मिला है। लखनऊ में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रूटिन सर्जरी पर बंद कर दी गई है। साथ ही सभी चिकित्सा संस्थानों के मेडिकल व पैरामेडिकल कर्मियों की छुट्टी पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने भी 31 मार्च तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर पास न जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से 22 मार्च की सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की है।
आगरा के लिए राहत की खबर, 8 में से सात ठीक
आगरा में कोरोनावायरस के 8 केस पॉजिटिव मिले थे। इनमें इटली से लौटे जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटे व पुत्रवधू में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बाद में कारोबारी की मां व फैक्ट्री के एक कर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक हो चुका है। तीन लोग दिल्ली से लौट चुके हैं। चार आज आएंगे। वहीं, शहर में रेलवे अधिकारी की बेटी कोरोनावायरस से पीड़ित मिली थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस युवती के बाद से शहर में अब तक कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया।
एकांतवास में रहेंगे सभी ठीक हुए मरीज
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि, कोरोनावायरस के आठ संक्रमित मामलों से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, ये सभी घर पर ही क्वारंटाइन (एकांतवास) रहेंगे। जबकि, विदेशी से लौटी रेलवे अधिकारी की बेटी का उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत में सुधार है। इस मामले में बेटी को छिपाने के आरोप में युवती के पिता पर प्रशासन ने केस भी दर्ज कराया था।
सीएम योगी की अपील...
##
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UqoVyU

0 comments: