Saturday, March 21, 2020

जनता कर्फ्यू के दौरान मेट्रो और रोडवेज बसें बंद, योगी गोरखपुर से अधिकारी लखनऊ से निगरानी करेंगे

लखनऊ.उत्तर प्रदेश में जनता कर्फ्यू के दौरान रविवारसुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर गोरखपुर गए हैं। वे यहीं से अफसरों को दिशा-निर्देश देंगे। कोरोना के कारण योगी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गृह विभाग में 12 अफसर दिनभर के घटनाक्रम पर नजर रखेंगे। इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर तीन शिफ्ट में पुसिलकर्मी तैनात हैं।जिला अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर हैं।

योगी ने समीक्षा बैठक मेंकहा था कि प्रदेश में जरूरी चीजों की कोई किल्लत नहीं है। प्रदेश मेंपर्याप्त मात्रा में खाने-पीने का सामान, सेनिटाइजर, मास्क और दवाइयां उपलब्ध हैं। लोगदुकानों पर लाइन लगाकर खड़े न हों। हमारा उद्देश्य सिर्फ भीड़ को इकट्ठा होने से रोकना है।

क्या असर रहेगा...
- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं बंद रहेंगी।
- पेट्रोल पंप सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janta Curfew Kanpur Lucknow Coronavirus Live | Read Janata Curfew News In UP Ghaziabad Gorakhpur, UP Roadways Bus Service Today Latest Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xeNhUA

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: