महारागंज. उत्तर प्रदेश के महराजगंज में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे 6 जापानी पर्यटकों को रोक दिया। उन्हें फिर नेपाल वापस भेज दिया गया। उधर, डॉक्टरों की राज्यस्तरीय टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर लगे स्वास्थ्य शिविरका निरीक्षण कर डॉक्टरों को खास हिदायतें दीं। जिलाधिकारी ने भी हेल्थकैंप का निरीक्षण किया और कहा कि कोरोनावायरस को लेकर लोगों को लगातार जागरुक करने का काम किया जा रहा है।
बुधवार को भी सोनौली बार्डर पर विदेशी नागरिकों को जांच करने के बाद ही भारत में एंट्री दी गई। इस दौरान 223 विदेशी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ये पर्यटक म्यामार, थाईलैंड और नेपाल के थे। स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंगल और डॉ. राजेश गुप्त ने भी इस हेल्थ कैंप पर पहुंचकर जांच करने वाली टीम को कुछ जरूरी निर्देश दिए।
वीजा ऑन अराइवल की सुविधा फिलहाल बंद
आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार को नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री कर रहे 6 जापानी पर्यटकों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उन्हें नेपाल वापस लौटा दिया गया। कोरोना वायरस ने जापान को भी अपनी चपेट में ले लिया है। खतरे को देखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बंद कर दी है।
जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि अब तक सीमा पर दो हज़ार से ज्यादा पर्यटकों की स्क्रीनिंग कराया जा चुका गया है। कोरोना को लेकर बार्डर के एक एक गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही बीमारी को लेकर लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3anFaTM

0 comments: