Friday, March 20, 2020

कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाले 35 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, कल्पना टॉवर को लॉकडाउन किया गया

कानपुर. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर यहां के कल्पना टॉवर में रहने वाले अपने मामा से मिलने आयी थीं। यहां से लौटने के बाद उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पायी गई थी। इसके बाद से ही यहां के लोगों के अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। इस बीच स्वास्थ्य विभाग उस पार्टी में शामिल लोगों की जांच कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें से विपुल टंडन के परिवार के आठ लोगों को देर शाम संक्रामक रोग चिकित्सालय (आईडीएच) में जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार देर शाम 35 मरीजों के सैंपल लिए गए। रात में मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भी खुलवाई गई।

कनिका कपूर को कोरोना होने का पता चलने के घंटों बाद देर शाम सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला कल्पना टावर पहुंचे। वहां कनिका कपूर के मामा विपुल टंडन से बात की। उनके यहां 13 तारीख को गृह प्रवेश की पार्टी में शहर के तमाम बड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों, अफसरों आदि के शामिल होने की बात कही जा रही है, हालांकि विपुल ने उस पार्टी में चंद खासखास लोगों के ही शामिल होने का दावा किया है।

सीएमओ ने बताया कि उस पार्टी में 65 लोग शामिल थे। इनकी जांच कराई जाएगी। विपुल टंडल उनके परिजनों सहित इस अपार्टमेंट से आठ लोगों की जांच कराई जा रही है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि सागर विला अपार्टमेंट में भी एक महिला को बुखार आ रहा है। कोरोना जैसे लक्षण हैं। इस पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अपार्टमेंट से इस महिला को आईडीएच में जांच के लिए गई।

कल्पना टावर में लॉकडाउन
नगर निगम ने विष्णुपुरी स्थित कल्पना टावर अपार्टमेंट को लॉकडाउन कर दिया गया है। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने वहां पहुंचकर अपार्टमेंट का गेट बंद कराकर लॉकडाउन कराया। इसमें आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार ने इस अपार्टमेंट के साथ ही स्वरूप नगर स्थित सागर विला अपार्टमेंट में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने की आशंका में सैनिटाइजेशन कराया। सैनिटाइजेशन के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर तुरंत टीम बनाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samples of 35 people attending Kanpur Kanika Kapoor's party sent for examination, Kalpana Tower locked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bbSQSn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: