एटा. चीन के वुहान में फंसे उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले एक एसोसिएट प्रोफेसर ने वीडियो जारी करकेभारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में उन्हाेंने बताया कि वह, उनकी पत्नी समेत 23 भारतीय यहां फंसे हैं, जो नोवेल कोरोनोवायरस प्रकोप का केंद्र है। एटा निवासी आशीष यादव (35) वुहान टेक्सटाइल यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी नेहा (30) कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही हैं। दोनों लगभग हर रोज वीडियो संदेश भेजकर उत्तर प्रदेश में अपने परिवारों के संपर्क में हैं। नेहा अपने वीडियो संदेश में भावुक होते हुए कहा- खिड़की से बाहर देखती हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे हॉलीवुड कि किसी मूवी का सीन हो।
आशीष की मां सरोज देवी ने कहा- दो साल से वह वहां काम कर रहे हैं। इसी साल फरवरी में आने वाला था, लेकिन नहीं आया है। आशीष ने कहा कि अभी यहां से फ्लाइट नहीं निकल रही है। अभी घर में ही रह रहे हैं। कह रहा है कि जल्दी आउंगा। लेकिन यहां से भी अभी कुछ नहीं हुआ है। पिता ने भंमर सिंह ने बताया विधायक और सांसद से बात हुई है। आशीषकाफी परेशान है। बार-बार उसका फोन आ रहा है। वह प्राइवेट जहाज से तो आ नहीं सकता है। उसने आने के लिए ट्वीट भी किया था।
हंसते-खेलते शहर में पूरी तरह बीरानी छाई हुई है: नेहा
अपने परिवार को एक संदेश में नेहा ने कहा, " हम 22 दिसम्बर से ही अपने कमरे में बंद हैं। हमारी भारत सरकार से अपील है कि हमें यहां से बाहर निकालने का प्रयास करे। पहले हमें बताया गया कि यह दो सप्ताह के भीतर समाप्त हो जाएगा, लेकिन यह लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे हॉलीवुड की कोई मूवी चल रही है। यह हंसता खेलता हुआ शहर था, लेकिन आधी रात को यह शहर पूरी तरह से बंद हो गया।''
हमें बताया था- 14 दिन में सामान्य हो जाएगा सब: आशीष
आशीष ने कहा, ''अपनी स्थिति के बारे में भारतीय दूतावास को अलर्ट किया। वुहान के 22 जनवरी को लॉकडाउन से पहले, हमें बताया गया था कि चूंकि कोरोनोवायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड सिर्फ 14 दिन है, इसलिए स्थिति फरवरी के पहले सप्ताह तक सामान्य हो जाएगी, लेकिन अब स्थिति गंभीर हो गई है।"
चीन से भारत आने की अनुमति नहीं मिल रही
इस दंपति ने एक पत्र भेजा है, जिसमें वुहान में अधिकारियों से कहा गया है कि वे भारत जाने के लिए उन्हें एयरपोर्ट जाने की अनुमति दें। लेकिन, वुहान के अधिकारी भारतीय राजदूत या विदेश मामलों के मंत्री द्वारा उन्हें यात्रा करने की अनुमति देने के लिए सीधे फोन कॉल या हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। इस जोड़े की शादी नवंबर 2018 में हुई थी और ठीक एक साल बाद नेहा वुहान चली गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SxWYo5

0 comments: