प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार की शाम एक युवक ने बीकॉम की छात्रा की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस की शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। दोनों में पहले से जान पहचान थी। युवक के शव के पास तमंचा बरामद हुआ है। छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये मामला झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया गांव का है। गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी की 22 वर्षीय बेटी सौम्या तिवारी आर्य कन्या डिग्री कालेज से बीकॉम का छात्रा थी। बताया जा रहा है कि मूल निवासी घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगनी गांव हालपता पुरानी झूंसी हवेलिया में अपने फूफा के घर रहकर अरसान उर्फ शालू (25 वर्ष) ऑटो चालाता था।
शालू ने शनिवार दोपहर सौम्या को फोन करके बुलाया और दोनों घर से कुछ दूर गए। जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा और इस दौरान अरसान उर्फ शालू ने तमंचा निकालकर सौम्या को गोली मार दी और कुछ दूर भागने के बाद खुद अपने कनपटी पर गोली मार ली। वारदात के समय मौजूद आस पास के लोगों ने इस सनसनी खेज वारदात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस जबतक मौके पर पहुंचती, इस बीच दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक गंगापार नरेन्द्र कुमार सिंह कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज पुलिस लाइन्स से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हत्या से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह प्रेम प्रपंच से जुड़ा लग रहा है। लेकिन जबतक सभी तत्थ्यों को जांच पूरी नहीं हो जाती, तबतक कुछ कहना ठीक नहीं है। दोनों के परिजनों की तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uNSz8B

0 comments: