Friday, February 21, 2020

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा- राष्ट्रविरोधियों को सद्बुद्धि दें भोलेनाथ

लखनऊ. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिलने के बाद लखनऊ पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को यहां के मनकामेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शुद्ध मन से यहां दर्शन करने आया हूं। भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लगे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के लिए निराशाजनक रहा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि कई बार चुनाव के नतीजे पक्ष में नहीं होते तो निराश नहीं होते हैं। दिल्ली की जनता का फैसला मंजूर है।

मनोज तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए मनोज तिवारी ने कहा था कि मेरे कार्यकर्ताओं ने कठिन मेहनत की है।दिल्ली में भाजपाका वोट प्रतिशत बढ़त है।दिल्ली में नए युग की शुरूआत हो रही है, दो दलों के बीच।कांग्रेस पूरी तरह लुप्तप्राय पार्टी हो गई है।उनका वोट प्रतिशत आधा हो चुका है।हम लोग अपनी पूरी तन्मयता से काम करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HUt9Jz

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: