Wednesday, February 5, 2020

मुंबई से एक शॉर्प शूटर गिरफ्तार, वारदात के बाद ट्रेन से हुआ था फरार, आज लखनऊ लेकर आएगी पुलिस टीम

लखनऊ. विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है। वह वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई फरार हो गया था। पुलिस टीम गुरुवार को मुंबई से शूटर को लखनऊ लेकर आएगी। लेकिन अभी एक फरार है। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात स्थल से एक सीसीटीवी मिला था। जिसमें दो संदिग्ध कंबल ओढ़े हुए दिखाई दिए थे। शक था, इस हत्याकांड में शॉर्प शूटरों का इस्तेमाल किया गया है। संदिग्धों ने ही वारदात को अंजाम दिया गया है। रंजीत के परिजनों के मोबाइल फोन और सीडीआर खंगालने के बाद मुंबई कनेक्शन सामने आया। पुलिस व एसटीएम की टीम ने बुधवार को मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। संभावना है कि, जल्द इस हत्याकांड का पुलिस खुलासा करेगी।


यह है मामला
विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन (42) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके साथ दोस्त आदित्य कुमार श्रीवास्तव भी थे। हजरतगंज इलाके के ग्लोक पार्क के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे रंजीत की मौत हो गई वहीं, आदित्य भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत गोरखपुर में गोला क्षेत्र के अहिरौली गांव के लाला टोला के रहने वाले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन।- फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SzBmrx

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: