Monday, February 17, 2020

विद्यार्थियों के लिए शुभ रह सकता है मंगलवार, आत्मविश्वास बनाए रखें

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 18 फरवरी का मूलांक 9, भाग्यांक 6, दिन अंक 9, मासांक 2, चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 6, 8 की अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति है और अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति है। अंक 8 अंक 9 के साथ मित्र युति बनी है।

अंक 1- टोल टैक्स और भवन निर्माण सामग्री से संबंधित लोगों के लिए मामला लाभ का रह सकता है। ब्याज पर रुपया देने वालों के लिए समय फायदे वाला सिद्ध हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- फील्ड पोस्टिंग में लगे राजस्व सेवा वालों के लिए समय तुलनात्मक रूप से ठीक है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा रह सकता है। उत्साह बढ़ सकता है।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- ईंट भट्टे वालों के लिए अच्छा अवसर समने आ सकता है। बैंक और बीमा कार्मिकों के लिए खुशखबरी वाली बात रह सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें।

क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- म्यूचुअल फंड में किया गया पुराना निवेश झटका दे सकता है। नया निवेश आज न करें। खानपान में खास सावधानी बरतें।

क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- राजनेताओं को झटका लग सकता है। नया मकान बनवाने का काम शुरू करवाना चाहते हैं तो अभी रुकें। दांत दर्द हो सकता है।

क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

अंक 6- केमिकल इंजीनियर्स के लिए समय पक्ष का सिद्ध हो सकता है। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स के वकीलों के लिए बड़ा अवसर आ सकता है। मानसिक असमंजस समाप्त हो सकता है।

क्या करें- गुरु को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- किसी निकट परिचित महिला के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रह सकता है। नाक-कान का खास ध्यान रखें।

क्या करें- अपने पितर देवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- ज्वैलर्स के लिए अनुकूलता अधिक रह सकती है। शेयर मार्केट का उतार-चढ़ाव लाभ दे सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- शिवलिंग पर चंदन का लेप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- धन संबंधी मामला पक्ष में आ सकता है। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए स्थिति लाभकारी रह सकती है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- चींटियों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mangalwar rashifal, 18 february rashifal, dainik rashifal, aaj ka rashifal, numerology, ank jyotish, ank rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38BXJTE

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: